पालिकाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के कार्यालय पर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने ध्वजारोहण कर देश के वीर शहीदों का स्मरण किया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष ने वृद्धजनों को सम्मानित किया।
पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका के कार्यों व योजनाओं को साझा करते हुए गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजन के विशेष पर्व बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज एक ऐसा अवसर है जब हमें देश की आजादी के बारे में पीछे क्या हुआ था? भारत सदियों तक क्यों गुलाम रहा? के बारे में भी सोचने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के प्रति अपने कर्तव्य तथा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें भारत वर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। आज राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा सम्पूर्ण विश्व में सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। हमें गणतंत्र दिवस को स्वाभिमान का प्रतीक बनाकर विश्व में एकता एवं अखंडता का संदेश देना है। पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन रविकांत गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी , भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद अशोक मेहता, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, अजय मलिक, सुमन शर्मा, रीना तोमर, बबीता देवी, अरुणा देवी, अंकुर यादव व राधेश्याम कुशवाह, रितु ठाकुर, अंशुल शर्मा, सी पी बाली, वेदान्त चौहान, गौरव गुर्जर, राजेंद्र नेगी, एस पी बोटियाल, प्रमोद डोभाल, संगीता राणा, रिचा, सुनील कौशिक, दीपक नौटियाल, अर्जुन चौहान, देव विख्यात भाटी, अजय अरोड़ा, सुधांशु राय, रितेश गौड़, गजेंद्र सिंह, सुरेश चौधरी, पुरूषोत्तम भारती,सोनिया अरोड़ा,साधना राघव, श्री राम पुरी, मोहित शर्मा, मनोज शुक्ला, अरुण पंडित,राकेश राणा, सौरभ सक्सेना, आशीष रस्तोगी, संचित डागर, समीर गुप्ता, प्रेम सिंह नेगी, सतेन्द्र पंवार,पवन शर्मा, अक्षय, अमरनाथ, शोभन दत्ता, अनेक क्षेत्रवासी व नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।