देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
सबसे तेज प्रधान चाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। 26-01-2023 को देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने 74वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से राम वाटिका ज्वालापुर के प्रांगण में मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश्वर प्रसाद चमोली रहे। मंच का संचालन योगेन्द्र पुरोहित ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अधिकारी रि. मेजर कारण ने पेंशन संबंधी जानकारी दी तथा सभी पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद सकलानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इसी कड़ी में जीवन प्रमाण,स्पर्श संबंधी जानकारी और समिति द्वारा पूर्व सैनिक कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति/राष्टभक्ति गीत गाने के साथ ही चुटकुले और मनोरंजन की कहानियां भी सुनाई गई।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। वीर नारियों और समिति या समाज में अच्छा काम करने वालो को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में योगेन्द्र पुरोहित (कोषाध्यक्ष) प्रकाश भट्ट (उपाध्यक्ष) बी एस शर्मा (उपाध्यक्ष) विजय शंकर चौबे (सचिव)मनोज भट्ट (सहसचिव),जितेंद्र सवाल, ओम प्रकाश थापा, खुशी राम, एम के चंदोलिया, ए के गुप्ता,परमिंदर,शंकर दयाल (प्रधान), वी पी पांडे,अतुल,मान सिंह रावत,संजय थापा आदि उपस्थित रहे।