मनोज ज़ख्मोला का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर हुआ भव्य स्वागत
मनोज ज़ख्मोला का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर हुआ भव्य स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गीतेश अनेजा/ राहुल वर्मा
हरिद्वार। हरिपुर कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा मनोज ज़ख्मोला को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम के अनुसार आज भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम सभा हरिपुर कला के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मनोज ज़ख्मोला का भव्य स्वागत किया। ग्राम सभा हरिपुर कला निकटतम गंगा घाट गीता कुटीर गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा गंगा जी आरती एवं दुग्ध अभिषेक करके सभी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में सभी कार्यकर्ता ,ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मनोज ज़ख्मोला का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। हरिपुर कला की ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद जताया। साथ में सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। मनोज ज़ख्मोला के कार्यसमिति सदस्य बनने पर ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एक खुशी और हर्ष है हरिद्वार से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि ज़ख्मोला जी पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। उनको संगठन का एक लंबा अनुभव है तथा वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। मनोज ज़ख्मोला के कार्यसमिति सदस्य बनने पर नौजवानों में भी हर्ष है। मनोज ज़ख्मोला ने भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर प्रदेश नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। स्वागत कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विदित शर्मा, आकाश भाटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियाल, उपप्रधान मनोज शर्मा,सुरेंद्र रयाल, धर्मेंद्र गवाड़ी, मधुर शर्मा, मोहित नवानी,सुशील बर्थवाल, विक्रम रावत, मनोज भट्ट, विनय थापा, सूरज तिवारी, अजय पटेल, संदीप डबराल, राजेश लखेरा, ओम प्रकाश भट्ट, सीमा शर्मा, रेखा रयाल, पूजा गवाड़ी, कुसुम लता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।