नगर पालिका क्षेत्र को अंधेरा मुक्त करना हमारा लक्ष्य : राजीव शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 50 दिन 50 काम के अंतर्गत नवें दिन रविवार को पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर से कृपाल नगर के प्रवेश बिंदु पर हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया। स्थानीय निवासियों ने पालिकाध्यक्ष के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए उनका स्वागत व अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
'संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को अंधेरा मुक्त करना हमारा लक्ष्य है' यह बात हाई मास्ट लाइट के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। कईं वार्डों में हाई मास्ट लाईट लगा दी गई हैं और आने वाले समय में जो क्षेत्र रह गए हैं वहां पर भी यह कार्य जल्द पूरा कर क्षेत्र को अंधेरा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में अनेक सड़कों,नालियों व पुलिया निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, कुछ में कार्य गतिमान है और कुछ क्षेत्रों में यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं। क्षेत्र में निरंतर सफाई का कार्य भी गतिमान है और जो भी कार्य क्षेत्र वासियों की आवश्यकतानुसार होने हैं हमारा प्रयास है कि उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि हमारा क्षेत्र स्वच्छ,सुंदर और विकसित बने।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान,अवनीश मिश्रा, विरेंद्र बोरी, राजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश चौहान, हरिनाम कटियार,अंशुल शर्मा, वेदान्त चौहान, सुजान सिंह बिष्ट , विजय पाल सिंह बिष्ट, श्रीचंद बुटोला,हरीश कापड़ी, दिनेश शर्मा, उत्तम सिंह भण्डारी, अमित कुमार, दीवान सिंह बिष्ट, राधेश्याम, संजय राजपूत, अरविन्द बर्मन,बच्ची सिंह, भगवत सिंह,मुकेश,अवधेश, तेजपाल नेगी, वीरेंद्र सिंह भण्डारी,लक्ष्मण सिंह राणा, अमर सिंह रावत ,जगदीश सिंह, गौरव रस्तोगी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।