पालिकाध्यक्ष ने नवोदय नगर में किया सड़क का लोकार्पण
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 50 दिन 50 काम के अंतर्गत दसवें दिन नवोदय नगर में शिव रतन सिटी की गली नंबर 5 की सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारीयों व क्षेत्रवासियों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
लोकार्पण के अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। इस सड़क के बनने से बारिश का समय होने वाले जलभराव से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। राजीव शर्मा ने कहा कि जहां हम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं वहीं हमारी प्राथमिकता विकास के साथ साथ राष्ट्रीय संस्कृति व राष्ट्रवाद के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य व समर्पण भी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पुलिया निर्माण के साथ-साथ ही क्षेत्र के मुख्य तिराहे-चौराहों का भी सौन्दर्यीकरण करवाया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में पार्कों का सौन्दर्यीकरण भी करवाया गया है और जो शेष पार्क रह गए हैं उनका भी सौन्दर्यीकरण शीघ्र करवाया जाएगा। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र में जो शेष कार्य रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
लोकार्पण के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अवनीश मिश्रा, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, सुनील कौशिक, रितु ठाकुर, भाग्येशवरी , अंशुल शर्मा, वेदान्त चौहान, संचित डागर, मुकेश रावत, महावीर गुसाईं, भानूप्रताप, प्रदीप चंदेल, अंकुश मलिक, अनुज, रविन्द्र सिंह, बलबीर तोमर, गीता नेगी, बबीता गुसाईं, शोभा नेगी, कविता भट्ट, पूनम देवी, नेहा डोबरियाल , रजनी देवी, भूवनेश्वरी देवी, दिनेश रावत, जगपाल सिंह, सुबोध सिंह, भीम सिंह, मेहरबान सिंह भंडारी, दीपक भट्ट, अनुराधा मिश्रा, कुलवंत सिंह तथा अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।