भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को जोशीमठ आंदोलनकारियों से माफी मांगनी चाहिए : गणेश भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को जोशीमठ आंदोलनकारियों से माफी मांगनी चाहिए:गणेश भट्ट
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल । आम आदमी पार्टी के नेता गणेश भट्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। गणेश भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि इन दिनों जोशीमठ में माओवादी सक्रिय हैं जो चीन के साथ मिलकर चारधाम यात्रा को और समाज को प्रभावित कर सकते हैं। गणेश भट्ट का कहना है कि जब जोशीमठ वासी खुद के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हो और ऐसे समय में मदद करने के बजाय पूर्व विधायक और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान आना बेहद शर्मनाक है। गणेश भट्ट ने कहा कि यदि वाकई में माओवादी संगठन जोशीमठ में सक्रिय हैं तो यह उनकी भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है। और यदि प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ के आंदोलनकारियों पर तंज कसा है तो यह उनकी छोटी सोच को दर्शाता है। भाजपा के नेताओं को इस बुरे दौर में बयानबाजी और राजनीति करने के बजाय जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने और वहां के प्रभावितों की मदद को आगे आना चाहिए।गणेश भट्ट ने कहा कि महेंद्र भट्ट के इस बयान से जोशीमठ के आंदोलनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है उन्हे अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।