5.38 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रंजीत गौतम
चम्पावत। देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत दिनांक 31/01/2023 को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग सूरत सिंह कश्मीर सिंह निवासी भूडझाला बिचवा नानकमत्ता उधम सिंह नगर उत्तराखंड से 03.23ग्राम अवैध स्मैक व प्रमोद कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड से 02.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त उपरोक्त के खिलाफ थाना बनबसा में एफआईआर न0 19/2023 व एफ आई आर 20/2023 धारा 8/21 NDPS act पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम
01- थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण
02- उ0नि0 हेमंत सिंह। 03- हे0का0 कमल कुमार
04- का0 अनिल कुमार। 05 का0 जीवन चंद पांडे।