जनहित दिव्यांग सेवा समिति ने दिव्यांग जनों को बांटे कंबल
फुरकान अंसारी
हरिद्वार। जनहित दिव्यांग सेवा समिति के कैंप कार्यालय खेड़ी कला मुबारकपुर में अमरीश गर्ग लक्सर चेयरमैन मुख्य अतिथि द्वारा दिव्यांग लोगों को कंबल वितरण किए गए कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदरलाल गौतम ने बताया दिव्यांग लोगों के लिए जनहित दिव्यांग सेवा समिति समय-समय पर दिव्यांग हित के लिए कार्य करती रहती है आगामी आने वाली 7 फरवरी को जन दिव्यांग सेवा समिति के माध्यम से जिनके हाथ पैर कटे हुए हैं या कान की मशीन वाकिंग स्टिक व्हीलचेयर यह सभी उपकरण निशुल्क दिलवाए जाएंगे यह कार्यक्रम जन हित दिव्यांग सेवा समिति नि शुल्क करेगी कार्यक्रम में उपस्थित गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार शिवदास युसूफ जी इमरान शाहनवाज अफसाना ममता पिंकी अजय राकिब रईस विपिन राजकुमार रुबीना समीर मलिक उमेश कुमार लगभग 100 लोगों को कंबल वितरण का प्रोग्राम किया गया।