ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

बेस चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में'खुशियों की सवारी’ बनी महिलाओं की पसंद

बेस चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में'खुशियों की सवारी’ बनी महिलाओं की पसंद

बेस चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में'खुशियों की सवारी’ बनी महिलाओं की पसंद                                         

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                     गबर सिंह भण्डारी                                                                                                             

श्रीनगर गढ़वाल ।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर शुरु हुई बेस चिकित्सालय व उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में खुशियों की सवारी बनी महिलाओं की पसंद  घर तक जाने की मिल रही नि: शुल्क वाहन सेवा एक साल के भीतर साढ़े तीन हजार से अधिक महिलाएं उठा चुकी लाभ।

प्रदेश सरकार की खुशियों की सवारी योजना पर्वतीय क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेंमद साबित हो रही है। प्रसव के बाद जज्जा-बच्चा को नि:शुल्क वाहन सेवा से घर तक पहुंचाने में महिलाओं की मददगार बन रही है। विगत एक साल एक माह के भीतर बेस चिकित्सालय श्रीनगर एवं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर साढ़े तीन हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को ’खुशियों की सवारी’ से सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है। जो दूर-दूराज की महिलाओं को काफी राहत दे रही है। 

खुशियों की सवारी वाहन सेवा आज पहाड़ की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर शुरु हुई इस योजना से आज गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी जिलों की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। प्रसव के बाद जज्जा-बच्चा को घर तक छोड़ने के लिए बेस चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में खुशियों की सवारी वाहन सेवा तैनात है। बेस चिकित्सालय में गढ़वाल भर से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराने के बाद घर तक छोड़ने के लिए उक्त सेवा लाभ दे रही है। एक माह में 200-350 के लगभग महिलाओं को प्रसव के बाद घर छोड़ा जाता है। पहले गढ़वाल क्षेत्र के दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को प्रसव के बाद गांव तक पहुंचने के लिए वाहनों की दिक्कतें होती थी, किंतु खुशियों की सवारी सेवा से आज महिलाओं की आने-जाने की दिक्कत भी दूर हुई है। महिलाएं भी सरकार द्वारा चलाई गई उक्त योजना से खुश है। प्रसव के बाद घर के लिए बेस अस्पताल से नि:शुल्क वाहन सेवा मिलने पर सुमाड़ी की गीता देवी, चौरास की सीमा और रुद्रप्रयाग मयाली की बबीता देवी ने कहा कि सरकार द्वारा यह योजना चलाकर महिलाओं को राहत दी है। वाहन न मिलने के चक्कर में पहले महिलाओं को वाहनों का इंतजार करना पड़ता था, किंतु अब अस्पतालों से ही वाहन मिलने से महिलाओं को प्रसव के बाद सुविधा मिल रही है। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया है। 

गढ़वाल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए खुशियों की सवारी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल व अस्पताल से जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क सुविधा दी है। सरकार ने महिलाओं को चिकित्सा के क्षेत्र में जो सम्मान दिया है उससे आज प्रदेश की महिलाएं अस्पतालों से उक्त सेवा पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उक्त सेवा से आज संस्थागत प्रसवों में वृद्धि होने से सुरक्षित प्रसव हो रहे हैं।  डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार। 

102 पर फोन करने से बुक करा सकते है नि:शुल्क वाहन सेवा-

खुशियों की सवारी वाहन सेवा बुक कराने के लिए गर्भवती महिला व उसके परिजन 102 नंबर पर फोन कर वाहन सेवा बुक करा सकते है। वाहन सेवा हेतु पंजीकरण होने के बाद वाहन चालक संबंधी महिला से संपर्क कर उन्हें वाहन सेवा उपलब्ध कराते है। बेस चिकित्सालय से महादेव प्रसाद धस्माना, सुभाष, दिनेश चौधरी, संतोष, दिनेश कुमार , साहिल पायलटों द्वारा खुशियों की सवारी वाहन सेवा चलाई जाती है। बेस चिकित्सालय और उप जिला चिकित्सालय में खुशियों की सवारी की समन्वयक रेखा तिवारी ने बताया कि खुशियों की सवारी वाहन सेवा प्रसव के बाद जज्जा-बच्चा को घर तक छोड़ने तथा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराने तथा 1 साल तक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में लाने के लिए नि:शुल्क सेवा है।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी