हरिद्वार के शिवालिक नगर में भारतीय कर्मचारी महासंघ की बैठक का हुआ आयोजन
पीयूष चौहान
हरिद्वार: दिनांक 5 फरवरी को हरिद्वार के शिवालिक नगर में भारतीय कर्मचारी महासंघ के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। इस समय के दौरान जिले से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।
दरअसल भारतीय कर्मचारी महासंघ की एक सभा का आयोजन हरिद्वार के शिवालिक नगर में प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जिंदल की उपस्थिति में कराया गया जिसमें महामंत्री एवं गढ़वाल मंडल प्रभारी कपिल रत्न भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी के हित की बात को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान ग्राम अध्यक्षों का गठन किया गया जिससे कि ग्राम स्तर से समस्याओं का निवारण किया जा सके। ग्राम स्तर से किसी भी प्रकार की समस्या को ग्राम अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा तथा रामलीला शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से उस समस्या का निवारण कराएंगे। वहीं दूसरी और प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मध्यम वर्ग के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने वाला महासंघ रेडी पटरी पर अपना व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए तत्परता से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इसके पश्चात प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गढ़वाल मंडल अध्यक्ष निशा मेहरा के साथ-साथ जिला अध्यक्ष देहरादून उमेश कुकरेती के द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी के द्वारा भारतीय कर्मचारी महासंघ के विस्तार को लेकर गांव गांव जाने की प्रक्रिया के बारे में मंथन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री प्रतिमा अग्रवाल ,नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा जी, नगर उपाध्यक्ष अनिल सैनी , नगर महामंत्री प्रवीण कुमार शर्मा , नगर मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शर्मा , नगर मंत्री रोहित चौहान आदि लोग मौजूद थे।