रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए प्रदान की गई व्हील चेयर्स
रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए प्रदान की गई व्हील चेयर्स
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय श्रीकोट में मरीजों की सहायता हेतु चार व्हील चेयर प्रदान की गई। बेस चिकित्सालय के जरूरतमंद मरीजों के लिए व्हील चेयर देने पर अस्पताल प्रशासन ने रोटरी क्लब का आभार प्रकट किया।बेस चिकित्सालय श्रीकोट में व्हील चेयर लेकर पहुंचे रोटरी क्लब के सदस्यों का बेस चिकित्सालय प्रशासन द्वारा स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ रविन्द्र बिष्ट ने अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की सहायता के लिए व्हील चेयर देने पर रोटरी क्लब श्रीनगर का आभार प्रकट किया। डाॅ बिष्ट ने कहा कि रोटरी क्लब अस्पताल में मरीजों की सहायता हेतु जरूरतमंद सामाम्री देने के साथ ही ब्लड़ डोनेशन कैंप सहित कई सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जो एक सराहनीय पहल है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी ने कहा कि रोटरी इंडिया ह्यूमिनिटी फाउंडेशन के सौजन्य से क्लब को व्हील चेयर पहुंची थी, जिन्हें बेस अस्पताल में मरीजों की जरूरत को देखते हुए बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से संपर्क करने के बाद क्लब के सदस्यों द्वारा मरीजों के हित में अस्पताल प्रशासन को भेंट की। इस मौके पर उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अर्जुन सिंह, रोटरी क्लब के दिनेेश प्रसाद जोशी, अनिल ढ़ौडियाल, वेद प्रकाश काला, राहुल कपूर, एसपी घिल्डियाल, डाॅ आरएस भंडारी, ऊषा चैधरी, बृजेश भटृ, संदीप पंवार, हरेन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।