पद्मश्री यशोधर मठपाल ने किया कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनीषा सूरी /पीयूष सूरी
हरिद्वार। चतुर्थ अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी आज से शिवालिक नगर के टी-क्लस्टर स्थित आनन्द कला वीथिका में प्रारम्भ हुई। नगर के अलावा देशभर से पधारे ख्यातिप्राप्त चित्रकारों तथा कला प्रेमियों की उपस्थिति इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय चित्रकला के शिखर पुरुष, नैनीताल में भीमताल स्थित लोक संस्कृति संग्रहालय के संस्थापक तथा वर्ष 2006 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित डा. यशोधर मठपाल ने दीप प्रज्वलन करके किया।
पद्मश्री मठपाल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रागैतिहासिक कला की चर्चा की। उन्होंने अशोक गुप्ता के कला के प्रति तन, मन और धन से सेवा करते हुए उत्तराखण्ड के कला को बढ़ावा देने के प्रयास की मुक्त कण्ठ सराहना की। कार्यक्रम में प्रदर्शनी के आयोजक तथा आनन्द आर्ट मिशन के सचिव श्री अशोक कुमार गुप्ता द्वारा सम्पादित पुस्तक 'उत्तराखण्ड के कला उपासक' और कला प्रदर्शनी के कैटलॉग का विमोचन किया गया भी किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी के लिये 110 चित्रकारों की कृतियों में से 15 कलाकारों की 50 चित्रकारी प्रदर्शनी के लिये चयनित की गयी है। चयन हेतु निर्णायक जम्मू कश्मीर सेंटर फाॅर क्रेटिव आर्ट्स के निदेशक ओम प्रकाश शर्मा थे।
इस अवसर पर पद्मश्री श्री यशोधर मठपाल ने अनेक चित्रकारों को सम्मानित किया गया, जिनमें, अमरप्रीत कौर (ग्रेटर मोहाली), अमित कुमार (चंडीगढ़), अंशु मोहन (देहरादून), अत्री चेतन (बंगलुरु), भारती परमार (मथुरा), डीसी अग्रवाल (सहारनपुर), जयशंकर मिश्रा (चित्रकूट), कमलजीत (कुरुक्षेत्र), ओम प्रकाश मिश्रा (देहरादून), प्रकाश चंद उपाध्याय (हल्द्वानी), प्रवीण सैनी (मुजफ्फरनगर), रश्मिता कचोलिया (चंडीगढ़), शकुन सिंह (रुड़की), सोमनाथ (हरिद्वार) और सुनील सक्सेना (लखनऊ) शामिल रहे। इसी के साथ-साथ हरिद्वार से आनन्द आर्ट मिशन की निदेशक श्रीमती किरण गुप्ता, कल्पना कुशवाहा, डा. मौसम जेफ़रिन, पूजा पंवार, रवि तिवारी, संजय जायसवाल, सोमनाथ तथा चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक का सम्मान वयोवृद्ध चित्रकार श्री यशोधर मठपाल के हाथों से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वनिता शर्मा ने किय। कला प्रदर्शनी आगामी 5 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4.00 बजे से 8.00 कला प्रेमियों के लिये खुली रहेगी।