भूमा शक्ति पीठ आश्रम में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। 30 मार्च 2023 को भूमा शक्ति पीठ आश्रम कनखल मे आश्रम की श्री महंत संस्थापक बाल परिव्राजिका भूमा भारती जोकि निर्वाणी अखाड़े एक विद्वत संत है उनके परम सानिध्य में श्री शतचंडी महायज्ञ का विधिवत आश्रम में आयोजन किया गया तथा आज रामनवमी के महापर्व पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना यज्ञ अनुष्ठान के बाद समापन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य भूमा भारती जी ने कहा भगवान राम इस सृष्टि के कण-कण में विद्यमान है हमें कभी दूसरों का अहित नहीं करना चाहिए साथ ही सदैव ध्यान रखना चाहिए की अपना खाली समय ईश्वर की आराधना में ईश्वर के ध्यान में लगाएं साथ ही दुर्लभ जीवो पर दया करनी चाहिए गरीब लोगों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए उनकी सेवा करने में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए यही मनुष्य का धर्म है माता शतचंडी महायज्ञ जगत कल्याणकारी महायज्ञ है माता शतचंडी आप सभी का कल्याण करेंगे।