न्याय पंचायत व नगर मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर बैठको का किया जा रहा है आयोजन: नेगी
विजय शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
डोईवाला। रविवार को थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित नेगी ने बताया कि रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा की उपस्थिति में रविवार को न्याय पंचायत थानों में बालासुन्दरी मन्दिर के निकट पंचायत भवन के परिसर में बैठक का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आदेश पर विधानसभा के न्याय पंचायत व नगर मंडल स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनवासियों के घर घर जाकर प्रचार प्रसार करना और जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विस चुनाव में पार्टी को जीत दिलवाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।