ब्राह्मण कल्याण समिति भेल हरिद्वार की नई कार्यकारिणी घोषित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। श्री शिव मंदिर सेक्टर 4 भेल में रविवार को ब्राह्मण कल्याण समिति की एक अहम बैठक आहूत की गई। समाज के अध्यक्ष पंडित रमेश कुमार पाठक व कार्यकारिणी सदस्यों के सानिध्य में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष पंडित अशोक कुमार शर्मा द्वारा आय/व्यय का ब्यौरा दिया गया। इसके बाद विप्र समाज के उत्थान के लिए युवा शक्ति को दायित्व सौपते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
ब्राह्मण कल्याण समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नीरज मिश्रा,उपाध्यक्ष महेश चन्द गौतम,सचिव हरीश कुमार शर्मा,सहसचिव हरीश सारस्वत व विकास शर्मा,कोषाध्यक्ष सुरेश तिवारी को दायित्व सौंपा गया। इस बैठक में विप्र समाज के विभिन्न सदस्य श्याम बाबू शर्मा,यशोदानंदन,जेपी शर्मा,प्रमोद कुमार डोभाल,योगेश नाथ त्रिपाठी,प्रेम शंकर शर्मा,एसवी पांडे,राजपाल शर्मा,आरके शर्मा,सुरेश कुमार तिवारी,इंद्रपाल शर्मा,आशुतोष शर्मा,नवीन चंद्र मिश्रा,महेश चंद्र,बृजेश कुमार पांडे,दिनेश कुमार शर्मा,गौरीशंकर,विकास चंद्र शर्मा,राजीव सारस्वत, अजीत कुमार जी,हेमंत अवस्थी,पवन वशिष्ट, अशोक कुमार शर्मा,गौरव उपाध्याय,अजय कुमार शर्मा,सी पी शर्मा,ए एन उपाध्याय,अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।