रानीपुर विधायक कार्यालय पर हुआ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के शिवालिक नगर स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत मंडल महामंत्री संदीप राठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों में संदीप सिंघानिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा,सचिन निशिथ जिला आईटी संयोजक,मनोज शर्मा जिला सोशल मीडिया संयोजक,गौरव पुंडीर जिला सोशल मीडिया सह संयोजक,अभिनव चौहान जिला महामंत्री युवा मोर्चा,पवनदीप जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा,आदित्य गिरी जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य नगरपालिका सभासद अशोक मेहता,चंद्रभान एवं अजय मलिक जरोहिल्ल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मंडल मंत्री अविनाश रोहिल्ला एवं मंडल के सभी पदाधिकारी पंकज चौहान सभासद प्रतिनिधि हरेंद्र,शांतनु मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।