फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को नैनीताल पुलिस ने दबोचा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रंजीत गौतम
फरार वांछित अभियुक्त गणों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का अभियान जारी
नैनीताल। पंकज भट्ट, एसएसपी के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर नैनीताल पुलिस द्वारा विगत लंबे समय से फरार एवं मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत ना होने वाले अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन में संगीता, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण एवं उप निरीक्षक भगवान थाना चोरगलिया के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20 अप्रैल 2023 को चोरगलिया थाना पुलिस की 3 अलग-अलग टीमों द्वारा निम्नलिखित 3 वांछित/फरार अपराधियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
1. वाद संख्या 248/2022 FIR NO. 74/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र स्व0 चरण सिंह निवासी बिचवा भूड थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष । गिरफ्तारी का दिनांक- 20.04.2023,
गिरफ्तारी स्थान- अभियुक्त का घर बिचुआ भूड नानकमत्ता।
2-केस क्राइम नंबर- 8688/20,
एफ.आई.आर. नंबर -14/2020,
धारा 60 आबकारी अधिनियम, चालानी थाना चोरगलिया जिला नैनीताल,
अभियुक्त- गुरमेल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पसैनी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र 36 वर्ष । गिरफ्तारी का दिनांक- 20.04.2023, गिरफ्तारी का स्थान -अभियुक्त का घर पसैनी नानकमत्ता उधम सिंह नगर।
3. वाद संख्या 3994/21
FIR NO. 38/21,
धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियुक्त- सोनू मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता निवासी काठबास चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक- 20.04.2023
गिरफ्तारी स्थान- अभियुक्त का घर काठबास
गिरफ्तारी पुलिस टीम में-
1.उपनिरीक्षक जसवीर सिंह
2. अ.उ.नि. भगवान सिंह
3.कांस्टेबल 93 ना.पु. रूप बसंत राणा
4.का0 819 ना.पु धीरज कुमार।