दो पक्षों के बीच विवाद में अशोक क्रेन सर्विस के कार्यालय पर पथराव
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार:थाना सिडकुल क्षेत्र में दो पक्षों के आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया। अशोक क्रेन सर्विस के कर्मचारी के साथ हुई नोकझोंक के बाद मामला बढ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने अशोक क्रेन सर्विस के ऑफिस पर पथराव कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को अशोक क्रेन सर्विस के कर्मचारी का कुछ लोगो से विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते बात नोकझोंक तक पहुंच गई। उस समय तो मामला किसी तरह शांत हो गया परंतु देर शाम दूसरे पक्ष के लोग अशोक क्रेन सर्विस के कार्यालय पर पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। पथराव करने वाले उपद्रवियों ने कार्यालय के सामने खड़ी कार को भी चकनाचूर कर दिया। पथराव की सूचना पर पहुँची सिडकुल पुलिस को देख सभी उपद्रवी मौके से भाग निकले। मामले की जांच कर पुलिस के द्वारा सभी उपद्रवियो की तलाश जा रही है।