भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री बनने पर प्रिंस लोहट का भव्य स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला हरिद्वार मे नगर निगम पार्षद प्रिंस लोहट को जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर समाज के लोगों द्वारा फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रिंस लोहट ने जिला नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। जल्द ही मोर्चे द्वारा जिले भर में अभियान चलाकर समाज के लोगों को बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाएगा।
स्वागत करने वालों मे मंडल चौक बाजार रानीपुर के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार एवं चंदन कुमार तथा मनीष कुमार कुलदीप आशु अरुण रोहित मनोज साहिल आदर्श करण राजन अर्जुन कार्तिक अभिषेक दीपक गौरव सौरव प्रदीप प्रिंस मोहित उदय आदि युवा उपस्थित रहे।