मसूरी में भारतीय व्यापार मंडल की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल के मसूरी आगमन पर भारतीय व्यापार मंडल रविन्द्र गोयल ने उत्तराखण्ड की पराम्परिक टोपी और फूला का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड में व्यापारियों की गई समस्याओं को रखा जिससे राष्ट्रीय स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जा सके।
भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए व्यापार मंडल के उद्देश्य एवं कार्यकलापों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यापार मंडल एक पंजीकृत संस्था के रूप में सभी व्यापारियों को एकजुट कर उनकी नगर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रही है वहीं राजनीतिक नेतृत्व एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। वही समस्याओं का निराकरण नही होता तो देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा। अंकुर सिंघल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों की कई समस्या है जिसको लेकर समय-समय पर संस्था सरकार और व्यापारियों के बीच में सेतु का काम करने की कोशिश कर रहा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में भारतीय व्यापार मंडल के कार्यकारिणी का घोषणा की जा रही है जिससे कि सभी लोग अपने स्तर से राज्य में व्यापारियों के साथ हो रही परेशानियों को राष्ट्रीय नेतृत्व को बताएं जिससे कि उन समस्याओं का निराकरण केंद्र सरकार से किया जा सके उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं वही बजट में भी कई प्रावधान किए हैं इससे व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने उत्तराखण्ड कर प्रदेश कार्यकारणी की भी घोषणा की गई जिसमें मसूरी के रविंद्र गोयल को प्रदेश अध्यक्ष, डाकपत्थर से सुबोध गोयल को प्रदेश महामंत्री, मसूरी से राजीव गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष, सेलाकुई से विशाल ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, मसूरी से सुरेश गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष, मसूरी से अनुज तायल को प्रदेश सलाहकार बनाया गया । वही उन्होने नव नियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारी हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहारनपुर के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता जिला महामंत्री आशीष गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष अजय सूरी पुलकित जैन संजय जैन सुनील जैन हर्ष मित्तल आदि उपस्थित रहे।