भाजपा ओबीसी मोर्चा ने यूपी के कैबिनेट मंत्री का किया भव्य स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का भागीरथी अतिथि गृह में पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।
जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने भोगपुर लक्सर क्षेत्र में ओबीसी समाज के बीच जाकर जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया। कल 21 मई 2023 को पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से वार्ता करेंगे अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भी शिष्टाचार भेंट वार्ता करेंगे तथा ओबीसी मोर्चा से संबंधित मुद्दों को उठाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाने हेतु वह ओबीसी मोर्चा के लोगों व कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियों को बताकर पार्टी को भारी मतों से जिताने का आह्वान करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री मुनेश पाल, रणवीर कश्यप, संदीप सिंघानिया ,संदीप कुमार, विपिन चौधरी, रवि कश्यप, आदित्य चौधरी, तिलक राम सैनी, अजय मलिक, रविंद्र कुमार, नाथीराम सैनी, शोभना कश्यप, आजाद वीर सिंह सर्वेश प्रजापति, विवेक कश्यप, पवन सैनी, आकाश दत्त, अंकित गुर्जर, अजय राजपूत, बंसल सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।