भाजयुमो कनखल मंडल की नवनियुक्त टीम का पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया स्वागत
रिकी अरोड़ा
हरिद्वार। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित लखेरा द्वारा श्री शीतला माता मंदिर पर युवा मोर्चा कनखल मंडल की नवनियुक्त टीम का स्वागत किया गया। जिसमे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल बालियान,उपाध्यक्ष-शिवम शास्त्री,ईशान गोयल,आशीष शर्मा,महामंत्री-निकुंज शर्मा,तरुण अग्रवाल,मंत्री-अनुभव यादव,अश्वनी,प्रशांत प्रजापति,कोषाध्यक्ष-अनूप जोशी,मीडिया प्रभारी-इशांत अरोड़ा,सोशल मीडिया प्रभारी-केशव वर्मा शामिल थे।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने माँ गंगा और शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करी।
पूर्व मंडल अध्य्क्ष सुमित लखेरा व मयंक गुप्ता ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि युवा टीम के सभी सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े है और जहाँ भी टीम को उनके मार्गदर्शन की जरूरत होगी वह टीम के साथ खड़े है।
नवनियुक्त अध्य्क्ष युवा मोर्चा कनखल मंडल कपिल बालियान ने कहा कि आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनावों को देखते हुए नई टीम में सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। मैं सभी साथियो के सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।
नवनियुक्त मंडल महामंत्री निकुंज शर्मा व तरुण अग्रवाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी संघटन ने हमे दी है हम पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ उस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।
नवनियुक्त टीम का स्वागत करने वालो में पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता,महेश दक्ष,ऋषभ गोयल,अभय कौशिक, राम कश्यप,विवेक मनराल,संदीप धीमान,नितिन बंसल,अमन ठाकुर,उपस्थित रहे।