स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
अविरल चौहान
हरिद्वार( सबसे तेज प्रधान टाइम्स)। हरिद्वार के कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व महानगर अध्यक्ष कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गोष्ठी का आयोजन किया।
प्रदेश महासचिव डा संजय पालीवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है वह तुरंत निर्णय लेने वाले इंसान थे।ज्वालापुर विधायक ई रवि बहादुर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे परंतु उनकी लगन व कार्यशैली से खिन्न होकर काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर प्रणाली लागू करके लिया तथा महिलाओं को 33% का आरक्षण दिया, हर हाथ को काम देने का संकल्प राजीव गांधी ने लिया। उसको उन्होंने पूरा करके भी दिखाया।पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने बताया कि स्व.राजीव गांधी ने एक बड़ा फैसला लिया कि जो पैसा जिसका है उसी के खाते में सीधे देने का भी प्रयास किया।चाहे ग्राम सभा का,चाहे जिला विकास का,या अन्य कोई भी सरकारी निधि हो,सभी को सीधे उसी खाते में भेजा गया। जिसमें उन्हें सफलता मिली अब भी उनकी नीतियों से देश चल रहा है।
कनखल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व जिला महासचिव सपना सिंह ने कहा कि आज जो हालात देश के हैं।देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है यदि आज स्वर्गीय राजीव गांधी होते तो वर्तमान समय में भी देश की अर्थव्यवस्था चौपट ना होती।हम आज भी और आगे भी आत्मनिर्भर होते।पार्षद उदयवीर सिंह,पार्षद सुहैल कुरैशी,प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा व पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रविश भटिजा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए तथा महिलाओं को 33% का आरक्षण करने का जो कार्य स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया है वह युगों युगों तक याद किए जाएंगे।
प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव,दिनेश पुंडीर,पार्षद मेहरबान खान,पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद तासीन अंसारी,प्रधान दिनेश वालिया,नवेज अंसारी,जासिद अंसारी,रानीपुर युवा अध्यक्ष गौरव चौहान,राजेंद्र श्रीवास्तव,अशोक उपाध्याय,ई अंकुर सैनी ने कि आज हम शपथ लेते हैं कि स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलेंगे तथा अन्य कांग्रेसजनों को भी प्रेरित करेंगे उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में रचित अग्रवाल,डा वसीम सलमानी,हरद्वारी लाल,इरफान कुरैशी,बृजमोहन बर्थवाल,समर्थ अग्रवाल,अनिल कपूर,शांतनु चौधरी आदि अनेक कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।