ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

एक राष्ट्र एक चुनाव : भारत के चुनावी भविष्य का विश्लेषण विषय पर परिचर्चा का आयोजन

एक राष्ट्र एक चुनाव : भारत के चुनावी भविष्य का विश्लेषण विषय पर परिचर्चा का आयोजन
एक राष्ट्र एक चुनाव : भारत के चुनावी भविष्य का विश्लेषण विषय पर परिचर्चा का आयोजन

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                     

गबर सिंह भंडारी     

                                                             

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं डॉक्टर अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में  "एक राष्ट्र एक चुनाव : भारत के चुनावी भविष्य का विश्लेषण "  विषय पर  एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज के  प्रो० फूल बदन रहे। उन्होंने कहा कि किसी लोकतंत्र में जितनी सहजता और पारदर्शिता से जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने की आजादी होती है वह उतना ही बेहतर लोकतंत्र कहलाता है। देश में एक  साथ चुनाव  कराने के साथ-साथ कुछ चुनाव सुधार करने आवश्यक हैं । चुनाव में राजनीतिक अपराधीकरण पर रोक लगाने की भी सबसे अधिक जरूरत है  ।उन्होंने कहा कि हमें एक राष्ट्र, एक चुनाव के विषय में चर्चा करने से पूर्व चुनाव में उत्पन्न भ्रष्टाचार व लोकतंत्र संबंधित नकारात्मक पक्षों को सुधारने की भी आवश्यकता है।

मानविकी और सामाजिक विज्ञान की संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर हिमांशु बौड़ाई ने चुनाव के ऐतिहासिक पक्षों का परिचय देते हुए कहा कि पहले स्वतंत्रता के बाद 1967 तक चुनाव एक साथ ही होते थे किंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलने लगी। एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में उन्होंने इसके लिए आने वाली समस्याओं व उनके समाधान के ऊपर अपने विचार रखें जिसका प्रारंभ उन्होंने अंबेडकर के वक्तव्य के साथ किया - 'आप किसी भी व्यवस्था को अपना लीजिए, जब तक आप नहीं बदलोगे कुछ नहीं बदलेगा।' समाज में उपस्थित जाति, धर्म एवं भाषा को उन्होंने लोकतंत्र के लिए तथा चुनावों के लिए नुकसानदेह बताया। उन्होंने कहा कि इनमें सुधार लाकर लोकतंत्र को बचाना होगा। उन्होंने मत या वोट की विशेषता को बताते हुए कहा कि  मत ही जनता की शक्ति है इसे अच्छे से प्रयोग किए जाने की जरूरत है। 

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने भारतीय चुनावों में प्रारंभ से लेकर अभी तक हुए बदलाव के विषय में विस्तार से बताया जिसमें उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले तीन चुनावो में  मात्र 10 करोड़ रुपए  का खर्चा आया था किंतु 2019 के लोकसभा चुनाव  में  लगभग 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वर्तमान चुनावों के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं तब मीडिया केवल चुनाव पर ही चर्चा करता है विकास के अन्य मुद्दे  गौण हो जाते हैं।  इसके साथ ही पहले राजनेताओं में  धैर्य,सहजता  के साथ राष्ट्रहित का भाव भी रहता था लेकिन आज प्रत्येक राजनेता अपने दल एवं चुनाव तक सीमित हो गया है। उन्होंने एक राष्ट्र ,एक चुनाव के सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों पर अपने विचार रखते हुए कहा  कि एक साथ चुनाव में  क्षेत्रीय मुद्दों  की उपेक्षा होगी एवं यह क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर भी प्रश्नचिन्ह लगा सकता है।  बार-बार चुनाव जनता के राजनीतिक टेंपरेचर को मापने का एक साधन  है। हमें ऐसा पॉलीटिकल कल्चर स्थापित करना होगा जिसमें सरकार स्थाई बने । संविधान में संशोधन करते समय यह देखना जरूरी है कि संसदीय ढांचे की मजबूती भी बने रहे और राज्यों की संप्रभुता भी बरकरार रहे। 

   छात्रा अलापनी जे ० पी ० ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समक्ष चुनौतियों एवम उसकी संभावनों पर अपनी बात रखी।

   एम ० ए ० के छात्र प्रकाश ने भारत के चुनावों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारत में पहले 1967 तक भी एक चुनाव ही होता था। लेकिन धीरे धीरे चुनावों में बदलाव होते रहे। लेकिन वर्तमान में फिर इसकी मांग की जा रही है जो सही भी है, क्योंकि जब अमेरिका और ब्रिटेन में एक चुनाव होते हैं तो यह भारत में भी संभव है।

एम ० ए ० के छात्र दीपक ने राष्ट्र एक चुनाव के सामने आने वाली चुनौतियां के विषय में  बताया कि अगर हम एक साथ चुनाव कराते हैं, तो हमें अधिक ए वी एम एवं यातायात सहित अन्य संसाधनों की आवश्यकता होगी जिससे प्रशासन की व्यवस्था के चरमरा जाने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।

छात्र राज कुमार मंडल ने एक राष्ट्र एक चुनाव के ऐतिहासिक पक्ष का वर्णन करते हुए कहा कि यह मांग बहुत पहले से ही उठ रही है किंतु इसे सफल करने के लिए हमें अपने संसाधनों में परिवर्तन करना होगा। तभी  एक राष्ट्र  चुनाव की संकल्पना संभव होगी।

 कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा विदुषी डोभाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वक्त्ता का प्रमाण पत्र राजनीति विज्ञान विभाग के एम० ए ० के छात्र दीपक कुमार को मिला। इस कार्यक्रम में  DACE से डॉक्टर आशीष बहुगुणा एवं डॉक्टर प्रकाश , तथा राजनीति विज्ञान विभाग के शोध छात्र शुभम, देवेंद्र, अरविंद,आयुषी, शैलजा एवं अन्य विभागों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी