बीजेपी महिला मोर्चा बहादराबाद मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन
मनीषा सूरी
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के मंडल बहादराबाद की महिला मोर्चा कार्यकारिणी के गठन के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा और बहादराबाद मंडल अध्यक्ष डॉक्टर चित्रा शर्मा की मीटिंग के पश्चात बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष संदीप की सहमति से बहादराबाद मंडल की महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसके लिए विधायक आदेश चौहान ने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी एवं मंडल अध्यक्ष डॉ चित्रा शर्मा ने नव युक्त सभी मंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब मिलकर इस मंडल को जिले का सर्वश्रेष्ठ महिला मोर्चा मंडल बनाएंगे एवं क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने का कार्य करेंगे ।
इस क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए ममता अग्रवाल, रुचिका शर्मा, रेणु त्यागी, महामंत्री पद के लिए सुमन स्वामी, राजलक्ष्मी, मंत्री पद के लिए सुदेश, सरिता मिश्रा, किरण अस्थाना, सोशल मीडिया प्रभारी पद के लिए पूनम पाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी पद के लिए बबली धनशेला, कोषाध्यक्ष पद के लिए शकुंतला मेहरा, मीडिया प्रभारी पद के लिए नीतू शर्मा, सह मीडिया प्रभारी पद के लिए सुषमा नेगी को नियुक्त किया गया।