महिला विद्यालय डिग्री कालेज में जी-20 के तहत जैविक खेती पर राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन
अंशु वर्मा/गीतेश अनेजा
हरिद्वार। महिला विद्यालय डिग्री कालेज, सतीकुण्ड, कनखल में 17-05-2023 को हिन्दी विभाग द्वारा G-20 के तहत जैविक खेती पर राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से किया गया, जिसमें आमन्त्रित विद्वान डॉ० विमल कान्त तिवारी अर्थशास्त्र विभाग, चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा, रूडकी द्वारा जैविक खेती के सम्बन्ध में किसानों को जागरूक करते हुए कहा है- कि प्रकृति ने जो हमें वस्तु दी है उन्हीं की सहायता से की गयी खेती ही जैविक खेती है। उन्होंने बताया है कि भारत के किसानों में जैविक खेती को लेकर अभी भी अज्ञानता बनी हुई है। जैविक खेती में परिश्रम ज्यादा किया जाता है और यह खेती महंगी भी होती है। पहले हमारे यहाँ संयुक्त परिवार होते थे किन्तु अब एकाकी परिवारों में जैविक खेती का महत्व कम होता जा रहा है। परन्तु हमें भविष्य में जैविक खेती की ओर आना ही पड़ेगा नहीं तो हम सब का स्वास्थ्य खराब होगा।
कॉलेज की सचिव डॉ० वीणा शास्त्री ने जैविक खेती के महत्व को आयु एवं स्वास्थ्य से जोड़कर देखा और कहा लम्बी आयु एवं स्वस्थ शरीर के लिए हमें पूर्वजों द्वारा अपनायी गयी कृषि पद्धति को ही पुनः अपनाना होगा। साथ ही प्राचार्या प्रो० गीता जोशी ने जैविक खेती सम्बन्ध में बताया है कि वर्ष 1947 में बंगाल में भीषण अकाल के कारण लगभग 20 लाख से अधिक मृत्यु हुई इसको देखते हुए हरित क्रान्ति का सूत्रपात रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से अधिक उपज लेने के लिए किया गया। प्रोफेसर प्रीति आत्रेय ने उत्तराखण्ड जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक विकास बोर्ड की स्थापना की गयी है जिसके द्वारा क्लस्टर योजना के तहत जैविक खेती विकास की योजना अपनायी गयी है पर्वतीय क्षेत्रों में परम्परागत जैविक खेती के द्वारा सब्जियों तथा जड़ी-बूटियों के उत्पादन को- बढ़ावा दिया गया। देहरादून में नवधान्य केन्द्र द्वारा बढ़ावा देते हुए आस-पास के किसानों को बीज वितरित किये जाते है और फसल होने पर उनकी खरीद नवधान्य द्वारा कर ली जाती है। मेग्सेसे पुरस्कार विजेता वृन्दाशिवा भी इससे जुड़ी हुई है। सुश्री रेखा शर्मा ने हिन्दी विभाग की ओर से सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर प्रो० शशी प्रभा श्रीमती यासमीन अमीर, डॉ० प्रेरणा पाण्डेय, डॉ० राखी सिंह, डॉ० निभा राठी, सुजाता शर्मा, कंचन रावत, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती मोतिया शर्मा, दलसिंह, श्रीमती अनुराधा चौधरी, अंकित गोइल, श्रीकान्त,शुभम लोधा, श्रीमती सीमा रानी तथा बिजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।