प्रजापति समाज की एकता व समृद्धि हेतु हवन-भंडारे का आयोजन
राजेंद्र ठाकुर
हरिद्वार। प्रजापति समाज की एकता अखंडता एवं समृद्धि हेतु भगवान दक्ष प्रजापति मंदिर प्रांगण में भव्य वैदिक मंत्रों द्वारा हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए संतगणो का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश अना वाडिया राज्यसभा सांसद गुजरात एवं राकेश प्रजापति चेयरमैन उज्जवला गैस योजना (भारत सरकार दिल्ली) रहे।
इस अवसर पर राजाराम प्रजापति (अध्यक्ष-श्री दक्ष प्रजापति ट्रस्ट रजि०,डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य (गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय),समाज सेवी दारा सिंह प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा रजि०..सत्यवीर प्रजापति,अतिरिक्त मुख्य महासचिव राजेश वर्मा,सम्पादक क्रांति बुलेटिन,आचार्य पूरणमल वैदिक,अलीगढ़ रवि प्रजापति कनखल संजय प्रजापति रुहालकी,सूर्य प्रकाश प्रजापति फेरूपुर बिनोद.प्रजापति कनखल जितेन्द्र प्रजापति मथुरा, राकेश प्रजापति भगवानपुर हरिद्वार,गौरव प्रजापति नरेन्द्र प्रजापति मुजफ्फरनगर अनुराग प्रजापति भगवानपुर पूनम प्रजापति सुभाषनगर आदि उपस्थित रहे।
राजाराम प्रजापति ने बताया कि वहाँ पर उपस्थित सभी ने भगवान दक्ष मंदिर की प्राचीनता पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।सांसद ने इसकी भव्यता को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
राकेश प्रजापति ने बताया कि माता शीतला प्रांगण में डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य और आचार्य पूरणमल वैदिक अलीगढ़ ने वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन व हवन किया। सभी ने इस नेक कार्य की पूर्णता हेतु आहुतियां प्रदान की।