सिविल जज इलाहाबाद ने हमारे हक में दिया अस्थाई निषेधाज्ञा का आदेश : महंत रघु मुनि
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। 24 मई 2023 को श्मशान घाट रोड स्थित बड़ा अखाड़ा उदासीन कनखल में एक प्रेस वार्ता हुई उसमें बोलते हुए महंत रघु मुनि महाराज ,ने बताया की दिनांक 23 मई 2023 को सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी इलाहाबाद द्वारा उनके हक में मूल वाद संख्या 381 में आदेश पारित करते हुए व्यवस्था दी है की अग्रिम आदेश तक महंत रघुमुनि कोठारी दामोदरदास महाराज व अन्य के अधिकारों में किसी प्रकार का हर्षित अग्रिम आदेश तक ना किया जाए इस बात के लिए न्यायालय ने अस्थाई निषेधाज्ञा प्रतिवादी गण महंत महेशवरदास महाराज, व अन्य प्रतिवादी गणों को दी है इस बात की जानकारी रघु मुनि महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।