भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया 10वाँ स्थापना दिवस
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। 28 मई 2023 को भेल के सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० उत्तराखंड इकाई के तत्वाधान में संगठन का दसवां स्थापना दिवस समारोह एवं प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन सन्त मण्डल आश्रम,भीमगौड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य एवं मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर डॉ० रोहित प्रसाद वर्मा एवं डॉ० प्रदीप कुमार चेयरमैन सी०एम०आई० एवं विनायक हॉस्पिटल रहें। विशिष्ट अतिथि पुष्पा प्रजापति जिलामंत्री भाजपा ऋषिकेश रहें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के बतौर बी०पी०एच०ओ० के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सन्दीप सिंहानिया प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश आर्य प्रजापति ने एवं संचालन मांगेराम प्रजापति प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया ने किया।
सर्वप्रथम संगठन के स्थापना दिवस पर भारत माता एवं प्रजापति समाज के इष्टदेवताओ के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। स्वामी राम मुनि महाराज ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी एवं कहा कि पिछले 9 वर्षों में यह संगठन समाज के हर तबके के लिए कार्य करते हुए नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सन्दीप सिंहानिया ने बताया कि प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन केवल प्रजापति समाज ही नहीं समाज के हर तबके के लिए सेवाकार्य करती है। हमारे संगठन ने पिछले वर्ष 23 मार्च में पूरे देश मे रक्तदान शिविर लगाकर, दीपावली पर पूरे देश मे 21 लाख दीप प्रज्वलित करने एवं कोरोना के समय दीन दुखियों की सेवा करने के बाबत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश आर्य ने कहा कि इस साल जुलाई माह में प्रजापति समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशाल दक्ष प्रजापति जयंती की शोभायात्रा का आयोजन हरिद्वार में किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक रामजीलाल प्रजापति, स्टेट बैंक के प्रबंधक रोहित वर्मा, देहरादून के दयाराम सिंह प्रजापति, डॉ० प्रदीप कुमार, भेल प्रजापति समाज के अध्यक्ष दिनेश प्रजापति एवं पवनदीप कुमार महामंत्री ओबीसी मोर्चा हरिद्वार इत्यादि वक्ताओ ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में सर्वेश प्रजापति,रामलाल प्रजापति,धर्मेन्द्र आर्य,रवि पंडित, अमित प्रजापति पार्षद,प्रीति गोला, मनोज प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, वेदप्रकाश प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, दिनेश प्रजापति, विकास प्रजापति, सतेश्वर प्रजापति, मदन प्रजापति, संजय आर्य, दिनेश प्रजापति, मेघा प्रजापति, मुकेश आर्य, रामकुमार प्रजापति, रितिक प्रजापति, दयाचंद प्रजापति, प्रवीण प्रजापति,साधुराम प्रजापति, विजय प्रजापति, सुनील प्रजापति प्रधान कनखल, विजय प्रजापति, प्रेम सिंह प्रजापति, लाल सिंह प्रजापति, इत्यादि उपस्थित रहे।