भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी ने किया संगठन विस्तार
मोहित शर्मा
हरिद्वार। भारतीय हिंदू संगठनों में अग्रणी भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी संगठन जहां देश के सभी राज्यों में अपने कुटुंब को बढ़ा रहा है वही 28 मई 2023 को उत्तराखंड प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक मदन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में नितिन चौधरी को उन्हीं के निवास स्थान पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया गया। सुषमा को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार नियुक्त किया। अनिल सेमवाल को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया और श्रीमति लक्ष्मी को राजपुर विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून नियुक्त किया। आकेश कुमार विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा भगवानपुर नियुक्त किया ओर बड़े धूमधाम से जय श्री राम के जयकारे के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी ने एक ही दिन में 10 से ज्यादा नियुक्ति कराकर यह साबित कर दिया कि भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी संगठन देश का एक बहुत ही अग्रेषित हिंदू संगठन है जो हिंदू रक्षा व मठ मंदिरों की रक्षा व समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का कार्य बड़ी ही निष्ठापूर्वक कर रहा है। बहुत ही भारी संख्या में युवाओं व बुजुर्गों ने साथ मिलकर कार्यक्रम को बहुत ही सफल बनाया।
भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करके अपने धर्म के प्रति सजग रहने का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने कहा की भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी संगठन सदैव ही हिंदुओं की रक्षा,अपने सनातन धर्म की रक्षा ,समाज में फैली कुप्रथाओ को समाप्त करने के लिए कार्य करती है। उन्होंने सभी को संगठन के रीति नीति से अगवत कराया और सभी को अपने धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार और हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही। कहा हम हिंदू अभी जागृत नही हो पाए तो कभी नहीं हो पायेंगे और सभी महिलाओं से लव जिहाद से बचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक मदन सिंह बिष्ट,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल सेमवाल,नितिन चौधरी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड, सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा, अंजू उनियाल धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा, लक्ष्मी महिला मोर्चा राजपुर विधानसभा अध्यक्ष , मास्टर विजेंद्र शर्मा जिला महामंत्री, गोपाल मंगलौर विधानसभा अध्यक्ष, रमेश चंद विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा, योगेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष लंढौरा, आकेश कुमार विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा भगवानपुर,माही सोलंकी,प्रियांशी उनियाल,अमन चौधरी,विश्वास ठाकुर और गांव से पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिद्वार सोमपाल सिंह,ग्राम प्रधान पालू राम,चौधरी डॉ0 नरसिंह,चौधरी धर्मपाल,चौधरी सनोज, चौधरी मास्टर कुलबीर सिंह,विकास कुमार,सोनू कुमार,अनीश कुमार, पुरुषोत्तम,मास्टर आदेश कुमार,अंकित कुमार,मोहित कुमार,रोहित कुमार,हकीकत राय शर्मा,संजय कुमार,करण पाल, अमन कुमार,जनेश्वर धीमान,मास्टर अनिल कुमार,अमित कुमार आदि मौजूद रहे।