माँ शाकम्भरी सेवा परिवार फाउंडेशन की बैठक में निर्जला एकादशी पर छबील लगाने के विषय में हुई चर्चा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विजय कुमार बंसल
सहारनपुर। माँ शाकम्भरी सेवा परिवार फाउंडेशन की मीटिंग कार्यलय चक हरेटी जनता रोड सहारनपुर पर आयोजित की गयी है जिसमे निम्न कार्यकारिणी के कुछ नए पदाधिकारी जोड़े गए। परिवार के सभी पदाधिकारियों को 31 मई 2023 निर्जला एकादशी पर मीठा जल वितरण करने के बारे मे विचार किया गया।
इस मोके पर एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगम शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश मनवाल, जिला अध्यक्ष सहारनपुर जितेंद्र कठेरिया, जिला संगठन मंत्री सहारनपुर राहुल त्यागी, महिला मोर्चा सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष सीमा अरोड़ा, जिला अध्यक्ष रुड़की राकेश नौटियाल, जिला कोषाध्यक्ष सहारनपुर प्रवीण शर्मा, महानगर सहारनपुर सूचना मंत्री संदीप शर्मा, महानगर सहारनपुर सचिव सोनू, महानगर महासचिव सहारनपुर प्रदीप पांचाल, जिला सलाहकार सहारनपुर अरुण ठाकुर, हिमांशु कश्यप, हरि सिंह, कमल लोधी, मोहित, सतीश कुमार, आदि मौजूद रहे।