अवैध छुरे के साथ जीआरपी रुड़की ने एक शातिर दबोचा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रंजीत गौतम
रुड़की। 02-06-23 को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुभांर रेलवेज उत्तराखण्ड अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन रुडकी पर ट्रेनों में संदिग्धों की चैकिंग के दौरान कानि0 162 राजीव कुमार व कानि0 07 प्रदीप को रेलवे स्टेशन रुडकी के प्लेटफार्म नं0 2/3 पर खडी ट्रेन गंगा सतलुज एक्स. मे एक व्यक्ति जो बार- बार ट्रेन से उतर व चढ रहा था, संदिग्ध प्रतीत होने पर संदिग्ध व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम गलत बताया। इसकी जामा तलाशी लेने पर इसके पास से 1 अवैध छुरा बरामद हुआ। छुरा रखने के सम्बन्ध में लाइसेन्स तलब किया तो अभियुक्त के द्वारा लाईसेंस नही दिखाया गया तथा पूछताछ मे कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया। जिस कारण अभियुक्त से अवैध छुरा बरामद होने पर थाना जीआरपी लक्सर पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ. नि. संजय शर्मा के सुपुर्द की गई। दौराने विवेचना अभियुक्त के द्वारा दिये गये पते सम्बनित थाना रसुलपुर कोतवाली देहात जिला सहारनपुर अभियुक्त का आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की गई तो अभियुक्त का नाम सलमान पुत्र सकील निवासी दानिश बस्ती रसुल पुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बताया तथा अभियुक्त के विरुद्ध अलग-अलग थानो मे जिला सहारनपुर मे कुल 7 अभियोग पंजीकृत है।दौराने विवेचना अभियुक्त द्वारा गलत नाम पता बताने पर धारा 205 भादवि की बढोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त अभियुक्त के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमने से जनता में भय व असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। अतः इस प्रकार के कृत्य करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी से निश्चित रुप से ही ट्रेनों में होने वाली अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। अभियुक्त की गिरफ्तारी कर अवैध चाकू बरामद किये जाने की आम जनमानस तथा उच्चाधिकारीगणों द्वारा टीम की काफी प्रशंसा की गयी।
आपराधिक इतिहास
1-मु.अ.स. 279/21 धारा 8/21 एनडीपीएस अधि. चालानी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर
2-मु.अ.स. 356/19 धारा 4/25 शस्त्र अधि. चालानी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर
3-मु.अ.स. 452/19 धारा 4/25 शस्त्र अधि. चालानी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर
4- मु.अ.स. 502/19 धारा 8/20 एनडीपीएस अधि. चालानी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर
5- मु.अ.स. 78/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस अधि. चालानी थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
6- मु.अ.स. 182/18 धारा 4/25 शस्त्र अधि. चालानी थाना जनकपुरी सहारनपुर
7- मु.अ.स. 140/21 धारा 147,148,149,323,504,506 भादवि चालानी थाना बेहट सहारनपुर
8-मुअसं18/23धारा 4/25 arms act ,205 IPC थाना जीआरपी लक्सर
बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष ममता गोला
2. उ.नि. संजय शर्मा
3. कानि0 07 प्रदीप सैनी
4. कानि0 162 राजीव।