पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद
सुनील सेानकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मसूरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढौर स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुश्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल अमर रहे के नारे लगाये। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और महामंत्री कुषाल राणा ने ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज को समर्पित किया व हमेशा देष को एक सूत्र में पिरोने का काम किया उन्होंने एकात्म मानवता वाद का नारा देकर समाज को जोड़ने का प्रयास किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में राजनीति की हर समस्या का समाधान था। गांव, समाज और राष्ट्र के विकास का दर्शन था। लेकिन, साजिश कहें या कुछ और उनके विचार जन-जन तक नहीं पहुंच पाए। राष्ट्र की दशा और दिशा को बदलना है तो उनके विचारों का संरक्षण और संवर्धन करना बेहद जरूरी है। उनके एकात्म मानवतावाद दर्शन को लोगों तक पहुंचाना होगा।
पंडित दीनदयाल चैक पर फैली गंदगी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखा गया उन्होंने कहा कि अकसर नगर पालिका प्रशासन द्वार दीनदायल चैक की अनदेखी की जाती है जिसको लेकर जल्द नगर पालिका प्रशासन और पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत करेंगे उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की मूर्ति खंडित होने के बाद प्रशासन द्वारा कहा गया था कि एक आदम कद मूर्ति पंडित दीनदयाल जी की पंडित चैक पर लगाई जानी की है परंतु वह भी आज तक नहीं लगी है इसको लेकर भी जल्द व स्थानीय प्रशासन से मुलाकात करेंगे इस मौके पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, धर्मपाल पवार ,महिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, राजेश्वरी नेगी, मसूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पवार, तरुण नेगी, मनोज खरोला, तनमीत खालसा सहित कई लोग मौजूद थे।