बजट को लेकर व्यापारियों के बीच भ्रान्तियों को किया दूर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
कपिल कुमार गोयल
नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तथा व्यापारिक सुरक्षा फोरम संस्थान की ओर से नगर के व्यापारियों की ओर से आम बजट 2021 पर चर्चा के लिए विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में भाजपाईयों ने व्यापारियों के बीच बजट को लेकर बनी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।
गुरुवार को नगर के मौहल्ला बालकराम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल और व्यापारिक सुरक्षा फोरम संस्थान की ओर से आम बजट 2021 पर चर्चा के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बजट को लेकर व्यापारियों में बन रही भ्रान्तियों को दूर करने का प्रयास किया गया। बैठक में नगर के व्यापारियों ने भी अपनी शंकाओं को भाजपाईयों के सामने रखा। जिस पर भाजपाईयों ने उत्तर देते हुए शंकाओं के समाधान के प्रयास किए। व्यापारिक सुरक्षा फोरम संस्थान व भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को नगर के व्यापारियों के हस्ताक्षर युक्त एक अभिवादन पत्र दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद इस प्रकार का उत्कृष्ट बजट पेश करके जनता के हितो को सर्वोपरी रखने का काम किया है। सभी व्यपारियों व कार्यकर्ताओं ने वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जीएसटी व आयकर के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश गर्ग ने अपने विचार रखे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी कविता चौधरी, नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, विधानसभा संयोजक संदीप तायल, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्राणी गोयल, जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, नगर महामंत्री अनुज अग्रवाल, विक्रांत चौधरी, अंकित राजपूत, कमल बंधु, अतुल रुहेला, विशाल माहेश्वरी, संजय सैनी, ठाकुर राज किशोर सिंह, मुकेश गोयल, मुकेश जिंदल, विनायक गुप्ता, सुनील राजपूत, अनिल अग्रवाल, यदु ऐरन, पंकज अग्रवाल, कलवा शेख मंसूरी, विष्णु चंद, सुभाष चंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन विशाल महेश्वरी ने किया।