भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार द्वारा पति की संपत्ति में है खातेदार हक़दार दिये जाने पर सरकार का जताया आभार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला महामंत्री अनिता सक्सेना के नेतृत्व में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मसूरी के पिक्चर पैलेस चैक पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा महिलाओं को पति की संपत्ति में है खातेदार हक़दार घोषित किए जाने के फैसले को लेकर अपनी खुशी जाहिर करें वह इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिंदा बाद और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगाए वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशियाँ मनाई। जिला महामंत्री अनिता सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है जिसके लिए सभी महिलाये मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को समानता का हक दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयास कर रहे हैं वहीं महिलाओं के हक हकूक की बात कर महिलाओं के उत्थान के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के महिलाओं को पति की संपत्ति में है खातेदार हकदार के निर्णय लिया जाने के बाद प्रदेश की महिलाएं को फायदा होगा इससे सुरक्षा मिलेगी। और अपने व्यवसाय भी कर सकती है। इस मौके पर मसूरी महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष अनिता पुंडीर, महामंत्री सपना शर्मा, राधा धनाई, रोशनी रावत, गायत्री, यशोदा शर्मा चंद्रकला सयाना, नीति शर्मा, अनिता धनाई, कमला थपलियाल आदि मौजूद थे।