पुष्कर हॉबी क्लासेस के तत्वाधान में आयोजित महिला दिवस पर दर्जनों महिलाओं को किया गया सम्मानित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर। महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के तहत समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली दर्जनों महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।बुधवार को कोसी रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन में पुष्कर हॉबी क्लासेस के तत्वाधान में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार वीर सिंह चौहान,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ,भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने अपनी खोई हुई संस्कृति को जहां एक और बचाने की बात कही तो वहीं उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए भी लोगों से आगे आने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तो वही महिलाएं अपराधिक घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी भी चिंता का विषय है उन्होंने सरकार से महिला उत्पीड़न रोकने की घटनाओं को लेकर ठोस कदम उठाने की बात कही।संस्था की संस्थापक पूनम गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व उन्हें सशक्तिकरण करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और संस्था द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम उनके द्वारा आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि आज समाज में कई महिलाएं मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है इससे अन्य महिलाओं को भी जागरूक होना पड़ेगा उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से महिलाओं के सम्मान को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका सभासद भुवन डंगवाल ने करते हुए महिलाओं के सम्मान को बचाने के लिए वह महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सभी से अपील की।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में बोलतें हुए कहा कि देश में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि महिलाओं पर हो रहें अत्याचार, शोषण और रेप के मामलों में सख़्त कानून बनाएं कार्यक्रम में संस्था के बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में महिला समूह द्वारा विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत,गीता वर्मा, प्रवीण गुप्ता, दीप्ति रावत, अंजना सुंद्रियाल, प्रेमा अरोरा , सभासद शुचि बंसल विमला आर्य ,सतेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।