मसूरी शहर का प्लास्टिक कचरा होगा रिसाइकल, बनेंगी मेज व कुर्सियाँ।
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
नगर पालिका परिषद, मसूरी, कीन संस्थान व नेस्ले इंडिया द्वारा चलाए जा रहे हिलदारी अभियान के तहत आज शहर से इकठ्ठा किया गया 4 टन प्लास्टिक कचरा सर्किल एक्स प्लास्टिक रीसाइकलिंग कंपनी को दिल्ली प्लांट में रवाना किया गया। कंपनी द्वारा इस प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग कर मेज कुर्सी एवं अन्य वस्तुएं बनाने का काम किया जाएगा। ज्ञात हो कि इसमें से अधिकतर कचरा सिंगल यूज प्लास्टिक व मल्टीलेयर प्लास्टिक, जो कीन संस्था द्वारा घर-घर एवं व्यवसायिक इकाइयों से संग्रह किया गया है। साथ ही पिछले कुछ समय से शहर में अनवरत चल रहे क्लीन अप अभियान का कचरा भी भेजा गया।
मसूरी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने बताया कि सभी हितधारकों के सामूहिक सहयोग मसूरी देश के सबसे साफ हिल स्टेशन में से एक बनने की ओर अग्रसर है, जिसके लिए यहाँ के नागरिक व कचरा प्रबंधक धन्यवाद के पात्र हैं। हिलदारी अभियान के प्रोजेक्ट लीड अरविन्द शुक्ला ने भी कहा कि अब मसूरी के अधिकतर नागरिक अपना गीला, सूखा व हानिकारक कचरा अलग- अलग देने लगे हैं, जिससे इसका निस्तारण व उपयोग आसान हो गया है।
आईडीएच के ड्राइ वेस्ट कलैक्शन सेन्टर से प्लास्टिक कचरे की इस पहले ट्रक की रवानगी पर कीन से अशोक कुमार, अमित ,गुड्डू ,विनोद रोहित ,बिरजू, व हिलदारी से कमल ,रोहित व दीपक मौजूद थे।