भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
सुनील सोनकर
मसूरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मजदूर संगठन से जुडे कार्यकर्ता मसूरी के मजदूर भवन पर एकत्रित हुए और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मसूरी कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाकपा सचिव देवी गोेदियाल भगवान सिंह चौहान, आर पी बडोनी, अमित गुप्ता ने कहा कि अतुल कुमार अंजना लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। वे कृषि से संबंधित किसान आयोग एस स्वामीनाथन कमीशन के भी सदस्य थे। स्वामीनाथन कमीशन के रिपोर्ट तैयार करने में उनकी अहम भूमिका थी। देश में चल रहे किसान आंदोलन को ऊंचाई तक ले जाने मे उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निधन से देष ने प्रखर ओजस्वी वक्ता को खो दिया। श्रद्धांजलि सभा में उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। उन्होने कहा कि अतुल अंजान का मसूरी से विशेष लगाव था व वे यहाँ समय समय पर आते रहते थे। उन्होंने कहा अतुल अंजान के चले जाने से पूरे वामपंथी आंदोलन को गहरा आघात लगा है उन्होंने कहा कि उन्हें वामपंथी आंदोलन में हमेशा याद रखा जायेगा। इस मौके पर संजय टम्टा, असलम खान, जय प्रकाश राणा, पूरण सिंह आदि मौजूद थे।