श्री गुरु निवास आश्रम में विशाल संत समागम व भंडारे का आयोजन
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। कनखल स्थित श्री गुरु निवास आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव महाराज की पावन स्मृति में विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया आश्रम के महंत देवानंद महाराज ने कहा इस संसार में गुरु के बिना ईश्वर तक पहुंच पाना संभव नहीं गुरु ही ज्ञान की कुंजी होते हैं गुरु मिलते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भव सागर की नैया के गुरु ही तारणहार इसलिए हे भक्त जनों गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलो धर्म कर्म के कार्य यज्ञ अनुष्ठान भंडारे मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं साथ ही संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगाने से मनुष्य का जन्म साकार हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए महंत श्री विनोद महाराज ने कहा गुरु इस संसार में साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि हैं गुरु से प्राप्त होने वाला ज्ञान मनुष्य जीवन को धन्य और साकार कर देता है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज श्री श्याम दास महाराज महंत दिनेश दास महाराज रविदास देव महाराज महंत श्याम प्रकाश श्याम गिरी सरवन दास देहरादून बाबा रमेशानंद महान तूफान गिरी धर्मदास महाराज, रामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे।