राष्ट्रीय हिंदू सेवक संघ ने शौचालय की दीवार पर लगा देवी देवताओं के चित्र वाला फ्लेक्स हटवाया
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
राजीव चंदन
देहरादून। करणपुर में महेश्वरी चौक से थोड़ा नीचे एक शौचालय है जिसकी दीवार पर साई ग्रेस शिक्षक संस्थान का फ्लेक्स लगाया हुआ था जिसमें भगवान श्री राम हनुमान जी सीता माता आदि के चित्र बने हुए थे जो की सनातन धर्म के देवी देवताओं का बाथरूम की दीवार पर फ्लेक्स लगाना उचित नहीं है जिसके परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय हिंदू सेवक संघ के माध्यम से थाना डालन वाला में शिकायत देकर प्रशासन की सहायता से उस फ्लेक्स को हटवाया गया।
इस कार्य में राष्ट्रीय हिंदू सेवक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनू दीदान ,महानगर अध्यक्ष संजय रौतेला, महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग ,संगठन मंत्री मनीष अरोड़ा, गौ रक्षा दल से शरद सक्सेना, साहिल डोडियाल, ओर साथ मे मालकित सिंह जी शामिल थे।