किसान मोर्चा भाजपा का बेहद मजबूत संगठन ...आदेश चौहान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का आज रानीपुर विधानसभा कार्यालय पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वागत किया । इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के समस्त कार्यक्रमों को धरातल पर क्रियान्वित करने वाली सबसे प्रमुख इकाई होने के कारण मंडल किसान मोर्चा कार्यकारिणी को भाजपा संगठन की रीढ़ कहा जाता है। अन्य पार्टियों की तरह भाजपा में परिवारवाद का कोई स्थान नही है। संगठन और सत्ता के शीर्ष पर बैठा भाजपा का हर नेता मंडल और बूथ पर काम करके ही आगे बढ़ता है। मोदी के छह वर्ष का कार्यकाल व प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और किसान बिल पर विरोधियों द्वारा फैलाई जा रहे भ्रम को दो-तीन कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर तक जाकर लोगों के मन से भ्रम को दूर करना है व किसान बिल से होने वाले फायदे बताने है ।
सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष कुशल वीर चौधरी ने कार्यकारिणी के सदस्यों का विधायक आदेश चौहान से परिचय कराया। मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा भाजपा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष कुशल वीर चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानीपुर विधानसभा को उत्तराखंड की नंबर 1 विधानसभा बनाने के लिए आदेश चौहान को और अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और लगन से संगठन का कार्य करने की सलाह दी।
शिवालिक नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर ने बताया कि किसान मोर्चा कार्यकारिणी स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, पवनदीप आईटी प्रभारी संदीप राठी मीडिया प्रभारी शशि भूषण शिवालिक नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चतर सिंह सभासद अजय मलिक, सिंह पाल सैनी सभासद प्रतिनिधि अनिल राणा, उमेश पाठक, गौरव कपिल, ज्ञानेंद्र चौहान, सचिन सैनी ,तुषार गौड़ ,पंकज चौहान, अमरदीप( रोबिन) अंकित श्रीवास्तव ओम प्रकाश( फन्नी), अनुज शर्मा समस्त शिवालिक नगर ओबीसी कार्यकारिणी एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।