आप पार्टी की घोषणा, 2022 में उत्तराखंड में आप की सरकार बनते हुए गैरसैंण होगी प्रदेश की स्थाई राजधानी
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मसूरी आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने मसूरी में प्रेस वार्ता कर बड़ी घोषणा करते हुए कहा 2022 में आप पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनते ही गैरसेंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाएगा। उन्होने कहा कि उत्तराखंड दो दो अस्थाई राजधानी का बौज नहीं उठा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में दोनों भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी प्रदेश में राज किया परन्तु प्रदेश का विकास नही किया मात्र प्रदेश को लूटा गया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चुनावी साल को देखते हुए गैरसैंण को कमिश्नरी घोषित कर दी गई है। जबकि अभी तक गैरसैंण को जिला घोषित तक नही किया गया। उन्होने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने गैरसैंण को हमेशा राजधानी बनाने की मांग की है ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा र्गैरसैंण को कमिश्नर घोषित कर आंदोलनकारियों और उत्तराखण्ड के शहीदों का अपमान किया है। उन्होने कहा कि कौशिक समिति की रिपोर्ट के अनुसार भी प्रदेश की 60 प्रतिशत जनता ने गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी बनाने के पक्ष है परन्तु ना दो कांग्रेस और ना ही भाजपा उत्तराखण्ड की स्थाई रराजधानी बनाने के पक्ष में है मात्र राजधानी के नाम पर राजनीति कर प्रदेष की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत से अल्मोड़ा की जनता नाराज है जिनको गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ दिया गया है त्रिवेंद्र सिंह रावत बेवजह की घोषणा करके तालियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं परंतु लोगों ने गालिया दे रहे है। न्होने कहा कि उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी उभर रही है वही भारी सख्या में उत्तराखण्ड के लोग आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रह है। उनको पूरा विश्वास है कि 2022 में उत्तराखंड की जनता आप पार्टी को आर्शीवाद देगी और जिस तरीके से दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का विकास कर रहे हैं उसी तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करने में अपना अहम योगदान निभायेगी। इस मौके पर सुनील पंवार, रंजीत गुसाई, सुदेश सैनी, तहमीना व शबाना उपस्थित थे।