गंगाजल ले जाकर किसानों को कुंभ स्नान कराएंगे-संजीव चौधरी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: दिल्ली मे चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सर्व समाज की एक पंचायत रानीपुर में आहूत की गई। बैठक में कहा गया कि जल्द ही आन्दोलन के समर्थन में दिल्ली जा कर राकेश टिकैत और अन्य किसानो को गंगा जल से कुंभ स्नान कराया जाएगा ।
पंचायत को सम्बोधित करते हुए किसान पुत्र संजीव चौधरी ने कहा कि आज देश का किसान अपने हक़ लिए आंदोलन कर रहा है। यह भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए काला अध्याय है। जिस देश मे किसान को भगवान माना जाता है वहां आज वह सड़क पर पड़ा है। भारत सरकार को किसानो की बात सुननी चाहिए और अगर किसान नही चाहते हैं तो ये काले क़ानून वापस लिए जाने चाहिए। पुरा देश किसानो के साथ खड़ा है पर सरकार तानाशाही पर उतारू है। यह राजहठ ठीक नही है ।तत्काल तीनो क़ानून वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरिद्वार से गंगाजल ले जाकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को कुंभ स्नान कराया जाएगा।
पंचायत में बोलते हुए किसान नफ़े सिंह व माँगे राम ने कहा कि ये आंदोलन सरकार को ले डूबेगा। किसान भगवान का रूप है, देश का अनदाता है। वह आज भिखारियों की तरह भीख माँग रहा है। सरकार को तत्काल किसानो की माँग माननी चाहिएं अन्यथा परिणाम गम्भीर होंगे ।
पंचायत में मुख्य रूप से नरेश शर्मा,एसएस चौबे, चिंगारी यादव,राज सिंह,अनिल कुमार सिंह सीताराम,गोपाल चमोली,सुरेंद्र सिंह, खजान सिंह,बलबीर नेगी, अशोक कुमार,आर एस, एसआर विकल,परशुराम,आरएस पाल, भगवान सिंह,रामअवतार यादव,एसएन उपाध्याय, कुसुमलाल यादव व गुरुदेव शर्मा आदि अनेक किसान उपस्थित रहे।