महिला शक्ति राष्ट्र की शक्ति... नरेश शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
महिला शक्ति राष्ट्र की शक्ति ...नरेश शर्मा
पथरी के गांव धनपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार उत्तराखंड युवा उत्थान समिति द्वारा महिला सम्मान कार्येक्रम का आयोजन किया। कार्येक्रम महिला सुरेन्द्रा शर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्येक्रम में शामिल महिलाओं उत्तरखंड युवा उत्थान समिति के संरक्षक नरेश शर्मा ने सम्मान के साथ शोल भेट किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है। महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। उन्होने कहा महिला दिवस दुनिया का इतिहास मे बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बडे हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। उन्होंने सभी महिलाओं का सम्मान कर उन्हें शोल भेट किया। महिला दिवस पर महिलाओ में सुरेन्द्रा शर्मा, रेणु चौहान, बबिता पाल, राजेश्वरी, अंजू, मोनिका, रोशनी, संगीता, रिहाना, रचना, रुकमणी, कोमल, सूंघा, रूबी, समीमा, गुड्डी, रेखा, बिरबला, कामिनि, मुनेश, फरीदा, रेशमा आदि समस्त महिलाएं उपस्थित रही। वही, कार्येक्रम आयोजक उत्तरखंड युवा उत्थान समिति के अध्यक्ष अश्वनी पाल, दलीप राणा, जुलकर नैंन, डॉक्टर बिजेंद्र, संदीप प्रधान, पीयूष चौहान आदि सभी कार्येकर्ताओ ने महिलाओं का सम्मान किया।