भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भाजपा नेताओं ने प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दी जानकारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गयां मसूरी राधा कृष्ण मंदिर के पास के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, जिला अध्यक्षा रचिता ठाकुर, राष्ट्रीय मिडिया सह प्रभारी भाजयुमो नेहा जोशी, मसूरी विधायक गणेश जोशी और मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई महिलाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने पर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई महिलाओं ने विधायक गणेश जोशी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में लोक गायिका मनु वंदना द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन भी किया गया.
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत और केंद्र की मोदी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है जिससे कि महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत द्वारा नौना को ना, घसियारी योजना, पैतृक संपत्ति में महिला का हक जैसे कई योजना चलकर महिला को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर कदम उठाये जा रहे है। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि महिलाएं द्वारा देश में नहीं विदेशों में भी अपनी लोहा मनवा रही हैं उन्होंने कहा कि आज देश के शीर्ष पदों पर महिलाएं कार्यरत है और देश की सेवा व अखंडता के लिए लगातार कार्य कर रही है । गणेश जोशी ने कहा कि पूरी सृष्टि की रचना मातृशक्ति द्वारा की गई है। गणेश जोशी ने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं रोज बनाया जाना चाहिए और महिलाओं पर वह सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया वह राजनीति में महिलाओं की भागिदारी सुनिच्यत करने के लिये महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होने कहा कि महिलाये सभी क्षेत्र में बढचढ के कार्य कर रही है। नेहा जोशी ने कहा कि राज्य और भारत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाए जाने को लेकर उज्जवला योजना जन धन योजना इंश्योरेंस योजना के माध्यम से मदद की जा रही है उन्होंने सभी मातृशक्ति से केंद्र और राज्य की महिलाओं को लेकर चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन मसूरी भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा ने किया। इस मौके पर रचिता ठाकुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार , जिला महामंत्री अनीता सक्सेना , निर्मला जोशी, नमीता कुमाई, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थी।