न्याय पंचायत द्वारगढ़ गरखेत में कांग्रेस पार्टी की भव्य बैठक संपन्न,अनेक भाजपाइयों ने थामा पार्टी का दामन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विरेन्द्र वर्मा
कैम्पटी / टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत न्याय पंचायत द्वारगढ गरखेत में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कांग्रेस के धनोल्टी विधानसभा के प्रभारी जबर सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट,प्रदेश सचिव जोत सिंह रावत, डॉ० वीरेंद्र रावत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नैनबाग प्रदीप कवि,सुरेन्द्र रावत, अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। विधानसभा 2022 की चुनाव को देखते हुए सभी ने पार्टी की मजबूती को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महंगाई, व गलत नीतियों का 2022 में जनता अवश्य जवाब देगी। इसके साथ साथ इस बैठक में गरखेत क्षेत्र के 20 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा जिसमें सभी को माला डालकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दी गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुँवर सिंह चौहान, जौनपुर के जेष्ट प्रमुख सरदार कण्डारी, जयपाल राणा,जिला सचिव सोमवारी लाल नौटियाल, जनानन्द बिजल्वाण,अतोल गुसाई,महावीर प्रसाद,शरण सिंह,ग्राम प्रधान ठाल हरिदास, न्याय पंचायत अध्यक्ष द्वारगढ दीपचंद सजवाण,नरेन्द्र पंवार, देशपाल, गीता राम बिजल्वाण,मनोज गौड, दिनेश रावत,जबर सिंह पंवार, सुन्दर सिंह भंडारी, सुन्दर सिंह पंवार, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश वर्मा, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह चौहान, विक्रम पंवार, शुरवीर गुसाई, गुडवीर पंवार ,जयवीर रावत, रामकिशन सजवाण,मनोज पंवार,जिला सचिव विक्रम रावत,पप्पू चौहान,राजेन्द्र पंवार, रणबीर नेगी, आदि के साथ अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।