विधायक आदेश चौहान ने किया युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा शुक्रवार को नवगठित भाजपा युवा मोर्चा चौक बाजार मंडल के पदाधिकारीयों का अपने कैम्प कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम किया गया। चौक बाजार मंडल के अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि,महामंत्री आलोक चौहान,प्रिंस लोहट, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा व युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान की उपस्थिति में नवनियुक्त युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। रानीपुर विधायक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिला कर शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियो से पैर में चक्कर,मुख में शक्कर,दिल में आग,दिमाग ठंडा रख कर पार्टी की रीति-नीति पर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार की जन कल्याण योजनाएं सभी क्षेत्रवासियों तक पहुंचने का कार्य कर के पार्टी को ओर मजबूत बनाने की बात कही।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।