कोविड-19 के नियमों का पालन करने को लेकर पालिका और सामाजिक संगठनों केे लोगों ने चलाया जागरूकता अभियान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी में स्वच्छ भारत मिशन अभियान स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विश्व सा के तहत नगर पालिका परिषद, मसूरी, कीन, हिलदारी और रोटरी मसूरी द्वारा संयुक्त रूप से गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस तीन महीने के अभियान का उद्देश्य आम जनता की भागीदारी को बढ़ाना और स्वच्छ भारत मिशन की चल रही गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मसूरी नगर पालिका परिषद द्वारा होली के पावन पर्व को देखते हुए शुक्रवार को मास्क वितरण और जागरूकता अभियान चलाया गया वही मास्क ना पहनने वालों के चालान काट कर जुर्माना वसूल किया गया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने कहा कि देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है ऐसे में सभी लोगो को कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरूरी है वही दो गज की दूरी मास्क जरूरी है को हर हाल में पालन करना होगा। वही कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जा रहा है। इस मौके पर सेनेटरी इंस्पेक्टर किरण राणा और अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती द्वारा दुकानदारों द्वारा दुकानों में प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग करने वालों पर भी कार्यवाही कर प्लास्टिक की थैलियों को जब्त कर दुकानदारों का चालान किया गया।रोटरी मसूरी के 74 वें चार्टर दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी मसूरी मास्क नीरज गुप्ता, अध्यक्ष, नीतीश मोहन अग्रवाल, और विपुल मित्तल द्वारा पालिका प्रशासन को मास्क उपलब्ध कराये गए। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कौशिकी मोहन अग्रवाल, अशोक कुमार, अरविंद शुक्ला, अभिलाष खोबरागड़े, नीरज गुप्ता, नीतीश मोहन अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।