पहाड़ों की रानी मसूरी में छात्राओं और महिलाओं को ऐपण कला के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा स्वावलंबी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के तत्वधान और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से मसूरी के तिलक लाइब्रेरी के सभागार में ऐपण का एक माह प्रशिक्षण कार्यशाला में टैनिंग दे रही टैनर प्रो नमीता तिवारी को गुरूवार को कार्यशाला के अंतिम दिन महिलाओं और उनके शिष्यों ने विधाई दी। इस मौके पर प्रो नमीता तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा पुष्पा पडियार द्वारा शाल ओर उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रो नमीता तिवारी ने पिछले एक माह में छात्राओं और महिलाओं को ऐपण कला की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी वह प्रशिक्षण देकर ऐपण की विभिन्न कलाकृतियों को बनवाया और उसके महत्व को समझा। प्रो. नमीता तिवारी ने कहा कि लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए इस प्रशिक्षण को कराया गया है। उन्होने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़े जाने को लेकर सरकार द्वारा इस मुहिम को प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐपण कला के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक रूप से भी मदद मिल पायेगी।
मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ऐपण को लेकर मसूरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा जोशी के प्रयासों से मसूरी में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा से ऐपण की कार्यशाला आयोजित की गई थी और काफी हद तक के कार्यशाला सफल भी रही। जिसमें सैकड़ों की तादात पर महिलाओं ने ऐपण कला का प्ररिक्षण दिया गया वह उनको रोजगार के साधन से जोडने के साथ उनको आर्थिक रूप् से मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर चंद्रकला सयाना, रेखा रावत, नीतू मलिक, शामभ्वी गुप्ता, विनीता दबोला, पूनम राणा, रेखा रावत, प्रकाश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।