डॉक्टर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया
पंकज राज
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
भेल स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक इंजीनियरिंग के बी बत्रा एवं महाप्रबंधक मानव संसाधन आर आर शर्मा ,भेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस दास ने कर्मचारी नेताओं के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया इंटक के महामंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान के कारण ही भारत आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश है हमें अपने संविधान की व्यवस्था के अनुसार कार्य करते हुए देश की तरक्की और मजबूती के लिए काम करना चाहिए इस दौरान मुकुल राज, सुखपाल सिंह , प्रेमचंद सिमरा, पंकज शर्मा,विकास सिंह, मनजीत सिंह ,यशवंत सैनी, सी पी सिंह ,सुशील कुमार ,कैलाश प्रधान ,बी एस तेजयान आदि ने भी विचार रखे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेल के अधिकारी और कर्मचारी इत्यादि उपस्थित थे।